इंदौर इनीशिएटिव के बैनर पर हर महीने एक कार्यक्रम आयोजित करेगा इंदौर बस्ती फाउंडेशन

नमस्ते,
आज बस्ती फाउंडेशन की मासिक मीटिंग आयोजित की गई। इसमें कई सदस्य शामिल हुए और उन्होंने अपने विचार साझा किए। आज की मीटिंग के निम्न बिंदु हैं।

1. हर महीने एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जनरल मीटिंग भी शामिल होगी। इस कार्यक्रम को करने के लिए एक कोर टीम बनाई जाएगी। जो कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

2. हर महीने होने वाले इस कार्यक्रम में एक स्पीकर को बुलाया जाएगा जिनके अनुभव हमारे सदस्यों का जीवन बेहतर बनाने में मदद करें। इसमें पर्यावरण, स्वास्थ्य, साइबर क्राइम, शिक्षा, पैरेंटिंग आदि विषयों के स्पीकर शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में सदस्यों का परिचय होगा ताकि सभी एक दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाएं। इसके बाद संस्था का परिचय और फिर स्पीकर का संबोधन।

3. संस्था के खर्च की जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।

4. स्कूल, कालेज के छात्रों को जोड़ने के लिए एक ग्रुप बनाया जाएगा। इसका संचालन विभा गांधी मैडम करेंगी।

5. हर मीटिंग के नोट्स वेबसाइट पर अपलोड होंगे और ग्रुप में शेयर किए जाएंगे।

0Shares
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें Join Now
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें Join Now
× indore initiative से जुड़िए